
भोपाल। पूर्व सांसद सुरेंद्र सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में 19 नवंबर को भोपाल में आयोजित होनें वाली इंदिरा ज्योति यात्रा के उपलक्ष्य में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पी. सी. शर्मा, राजमणि पटेल, भास्कर रोकडे, जहीर अहमद, दीपचंद यादव, साजिद अली, अरुण श्रीवास्तव, अमित शर्मा, वीरेंद्र बाथम और श्रीमती संतोष कँसाना ने भाग लिया और इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का संचालन रवि सक्सेना ने किया। बैठक में इंदिरा ज्योति यात्रा को लेकर एक विराट कार्यक्रम आयोजित करने की रूपरेखा तैयार की गई।
