सागर रोड पर रेगवा गांव के पास मोटरसाइकिल टक्कर से मौत

खुरई । शहरी थाना क्षेत्र के ग्राम रेगुवा में गुरुवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना का समाचार सामने आया है। जिसमें बाइक सवार ग्यारसी अहिरवार की मौके पर ही मौत हो गई, प्राप्त जानकारी के अनुसार, रेगुवा निवासी ग्यारसी अहिरवार अपने पुत्र और उसके दोस्त के साथ सेन्ट्रल बैंक गए थे वापिसी में लौटते समय गांव के पास पीछे से तेज रफ्तार मोटरसाइकिल एमपी 40 ज़ेडसी 2078 ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि ग्यारसी अहिरवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे के बाद मोटरसाइकिल चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल भेज दिया। जहां कल शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस ने मोटरसाइकिल जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

55 कैमरों की मदद से होगी बाघों की गणना, रातापानी टाइगर रिजर्व में दूसरे चरण की गणना प्रारंभ

Thu Nov 20 , 2025
सीहोर। रातापानी टाइगर रिजर्व में दूसरे चरण की बाघों की गणना शुरू हो गई। सीहोर क्षेत्र में करीब 55 कैमरों की मदद से बाघों की ट्रैपिंग की जाएगी। जिले में 35 से ज्यादा बाघ होने का अनुमान है। बाघों की गणना के दौरान जिले के वन क्षेत्र में 5 स्थानों […]

You May Like