भोपाल, 11 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित मंत्रालय वल्लभ भवन, विंध्याचल एवं सतपुड़ा की सुरक्षा में तैनात समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को डॉ. राकेश भार्गव, डॉ. उमेश पटेल एवं डॉ. जे.पी. चौरसिया ने कार्डियो-पल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) संबंधी प्रशिक्षण देकर आवश्यक एवं जानकारी प्रदान की।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार समस्त सुरक्षा कर्मियों को बताया गया कि सी.पी.आर. से किसी व्यक्ति को कैसे प्राथमिक उपचार देकर जीवनदान दिया जा सकता है। डमी के माध्यम से सीपीआर ट्रेंनिंग देते हुए इस प्रक्रिया को सभी ने व्यावहारिक रूप से समझा और जाना कि आकस्मिक परिस्थितियों में यह कितना महत्वपूर्ण हैl
कार्यक्रम में किरण फाउंडेशन के सचिव डॉ. भार्गव, डॉ. चौरसिया, डॉ. पटेल, काउंसलर रवि कनौजिया और सहायक पुलिस आयुक्त सुरक्षा, अविनाश सहित वल्लभ भवन, सतपुड़ा एवं विंध्याचल के समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Next Post
प्राचीन काल से हमें सिखाया गया जल संरक्षण का महत्व: पटेल
Sat Jan 11 , 2025
भोपाल, 11 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा है कि प्राचीन काल से हमें जल संरक्षण का कार्य सिखाया गया है। ऋषि-मुनियों ने शोध कर हमें बताया कि जल शरीर के लिए कितना आवश्यक है। हमारा शरीर पंचतत्व से बना है, […]

You May Like
-
8 months ago
शिवपुरी में नदी के तेज बहाव में बहे दो युवक
