जबलपुर:हनुमानताल थाना क्षेत्र में युवक पर ब्लेड से वार कर बदमाश ने पीड़ित को फंसाने खुद पर भी ब्लेड से हमला कर लिया पुलिस ने बताया कि मोह. नाजिम 19 वर्ष निवासी बडा मदार छल्ला ने रिपेार्ट दर्ज करायी कि बीती रात्रि 9-30 बजे घर जाते समय पिल्लू की होटल में चाय पीकर होटल से बाहर निकला तभी कल्लू कसाई के घर के सामने आसिफ मिला और बोला कि तुम गुलफाम के साथ क्यों रहते हो.
उसने मेरे परिचित को मारा तो उसने कहा कि इससे मुझे क्या मतलब, इसी बात पर आसिफ ने ब्लेड से उस पर हमला कर गाल में चोट पहुंचा दी और जान से मारने की धमकी देने लगा, उसने कहा कि अभी तेरी रिपोर्ट करता हूॅ कहने पर खुद ही अपने पेट एवं गले में ब्लेड से हमला करते हुये कहने लगा यदि मेरी रिपोर्ट की तो तुझे भी फंसा दूंगा।
