जबलपुर: साहब..पंचायत सचिव वीरन यादव व उनके परिवार के लोगों द्वारा मेरी खुद की जमीन पर खेती करने नहीं दिया जा रहा है। जान से मरने की धमकी देते है। मंत्री – विधायक तक पहुंच की धौंस दिखाते हैं। यह गुहार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे राजेश यादव पिता स्व. बुद्धराम यादव निवासी ग्राम महगेंवा मझौली ने लगाई।शिकायत में पीड़ित ने बताया कि पिता के नाम पर ग्राम महगँवा तह. मझौली में ख.नं. 64 रकवा 1.650 हे.
भूमि है, जिस पर आज दिनांक तक पिता स्व. बुद्धराम यादव का नाम शासकीय अभिलेख में दर्ज है, ग्राम सचिव वीरन यादव ने 18 सितंबर. 1999 में पंचायत सचिव रहते हुए पिता की उक्त जमीन पर अपनी माँ सुमंत्री बाई के नाम पर फर्जी तरीके से शासकीय अभिलेख में दर्ज करा ली। जब इसका पता चला तब संबंधित तहसील के अनुविभागीय अधिकारी सिहोरा में रिकार्ड सुधार का केस लगाया, जिसमे पुराने जमीन के दस्तावेज अनुविभागीय अधिकारी के समक्ष पेश किये।
अनुविभागीय अधिकारी एंव अपर कलेक्टर जबलपुर द्वारा सभी दस्तावेज की जाँच कर उक्त जमीन 18 मई 2025 को वापस मेरे पिता बुद्धूराम यादव के नाम से शासकीय अभिलेख में दर्ज कराने आदेश जारी किया एंव 03 जुलाई 2025 को तहसीलदार एंव पटवारी द्वारा शासकीय अभिलेख में वापस पिता बुद्धराम यादव क नाम दर्ज किया। उक्त भूमि पर जब भी हम खेती करने का प्रयास करते हैं तो पंचायत सचिव वीरन यादव एंव उनके परिवार के लोगो द्वारा खेती नही करने देते,जान से मारने की धमकी देते हैं, कहते हैं हमारी पहुंच विधायक एंव मंत्री तक है।
