विदिशा। रॉयल सिटी में रहने वाली एक करीब 14 वर्ष की नाबालिग बालिका का शव संदिग्ध अवस्था में घर की छत पर शव मिला है. परिजन बच्ची को लेकर मेडिकल कालेज पहुंचे जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया, मेडिकल कालेज से मिली तहरीर के बाद सिविल लाइन पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी. बालिका के शव का पीएम डाक्टरों की टीम ने किया है. फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं, पीएम रिर्पोट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा. सिविल लाइन पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाक्टर प्रशांत चौबे ने बताया कि रॉयल सिटी में रहने वाली एक नाबालिग बालिका ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली है। उन्होंने बताया कि मौके पर पुलिस को एक पत्र मिला है. जिसकी जांच सिविल लाइन पुलिस कर रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है.
