जबलपुर: गोल्ड तस्करी की सूचना पर गढ़ा पुलिस ने पिसनहारी मढिय़ा के पास प्यासी मार्केट में दबिश दी। एक युवक को हिरासत में लेकर तलाशी ली तो मामला गांजे का निकला। पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार करने के साथ 190 ग्राम गांजा जब्त किया।
पुलिस के मुताबिक सूचना मिली कि एक व्यक्ति सोने चांदी के जेवर बेचने की फिराक में प्यासी मार्केट के पास खड़ा है सूचना पर पिसनहारी मढिय़ा के पास प्यासी मार्केट में दबिश सलीम अंसारी 30 वर्ष निवासी भैरवनगर दुर्गा मंदिर के पास तिलवारा को घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर 190 ग्राम गंाजा कीमती लगभग 3 हजार 800 रूपये का रखे मिला। जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
सटोरिया पकड़ाया
जबलपुर। गोहलपुर पुलिस ने छोटा फुहारा के पास दबिश देकर सट्टा लिखते संत सिंह राजपूत 53 वर्ष निवासी शीतलामाई घमापुर को रंगे हाथा पकड़ा जिसके कब्जे से सट्टा-पट्टी समेत नगद 3 हजार 550 रूपये जप्त किए गए।
