829 ग्राम गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

​ग्वालियर। थाना महाराजपुरा पुलिस ने एक गांजा तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 829 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 8,000 रुपये बताई जा रही है। एएसपी (पूर्व) डॉ. शिवेश सिंह बघेल एवं सीएसपी नागेन्द्र सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक यशवंत गोयल व बरेठा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक रोहित सिंह भदौरिया की टीम ने सूरो बेहटा रोड पर घेराबंदी कर कार्रवाई की। मौके पर संदिग्ध हालत में खड़े युवक ने भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस टीम ने मुस्तैदी से दबोच लिया।

​आरोपी की पहचान एवं मामला दर्ज

पकड़े गए आरोपी की पहचान हामिद उर्फ हीरा खान (36 वर्ष), निवासी गोहद चौराहा (भिंड), हाल निवासी डीडी नगर, महाराजपुरा के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद पारदर्शी पन्नी से 829 ग्राम गांजा जब्त किया गया। ​पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना महाराजपुरा में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस अब गांजा आपूर्ति करने वाले अज्ञात सप्लायर की तलाश में जुटी हुई है।

Next Post

ग्वालियर: पुलिस कार्रवाई के बाद सनातन सेना का विजय उत्सव, अचलेश्वर मंदिर परिसर का अनिश्चितकालीन धरना समाप्त

Thu Jul 30 , 2026
ग्वालियर। अचलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में कथित अवैध मजार को लेकर चल रहे विवाद के बीच पुलिस एवं प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई के बाद राष्ट्रीय सनातन सेना भारत और सकल हिंदू समाज ने इसे अपनी जीत बताते हुए विजय उत्सव मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने भगवान शिव का […]

You May Like