कृषि परिवर्तन के लिए उत्कृष्टता केंद्र आरंभ

नयी दिल्ली 03 जून (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय अर्द्ध शुष्क उष्णकटिबंधीय फसल अनुसंधान संस्थान ने विकासशील देशाें में कृषि अनुसंधान और सूचना के आपसी सहयोग के लिए मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में उत्कृष्टता केंद्र आरंभ किया।

 

संस्थान के यहां आयोजित सम्मेलन ‘ दक्षिण विश्व और त्रिकोणीय सहयोग: उभरते पहलू’ में कृषि में उत्कृष्टता केंद्र का उद्घाटन किया गया। इसका उद्देश्य दक्षिण विश्व में कृषि नवाचार और सहयोग को है। गति देना

 

संस्थान के महानिदेशक डॉ. हिमांशु पाठक ने कहा कि दक्षिण विश्व के पास नवाचार, स्थानीय विशेषज्ञता और सिद्ध समाधानों का समृद्ध आधार है, लेकिन उनकी पूरी क्षमता का प्रयाेग करने के लिए अधिक समन्वित कार्रवाई, निवेश और साझेदारी की आवश्यकता है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ. मांगी लाल जाट भी मौजूद रहे।

Next Post

देश के प्रमुख कपड़ा उत्पादन केंद्रों में स्वस्थ प्रक्रियाओं का अनुपालन हकीकत बन रहा है: कपड़ा सचिव

Tue Jun 3 , 2025
नयी दिल्ली 03 जून (वार्ता) केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय में सचिव नीलम शमी राव ने मंगलवार को कहा कि देश में तिरुप्पुर, सूरत और पानीपत जैसे कपड़ा उद्योग केन्द्रों में पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी की दृष्टि से स्वस्थ प्रक्रिओं का अपनाया जाना एक वास्तविकता बन चुका है। सुश्री शमी राव ने कहा […]

You May Like