नर्मदापुरम। जिला कुर्मी क्षत्रिय समाज की बैठक वल्लभ सरदार पटेल समाज भवन, पुरानी इटारसी में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इस अवसर पर नर्मदा नदी का जल लाकर सतरास्ता स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर जलाभिषेक और वाहन रैली निकाली जाएगी। बैठक की अध्यक्षता सुधीर पटेल ने की, जिसमें कुशल पटेल, नवीन पटेल, राजेश पटेल, भगवती चौरे सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। चौरिया कुर्मी समाज महासंघ ने बताया कि सरदार पटेल जयंती पर 26 से 31 अक्टूबर तक पांच दिवसीय कार्यक्रम होंगे, जिनमें प्रतिभा सम्मान और सामाजिक संस्थाओं में फल वितरण शामिल रहेगा।
