मांगलिया टोल पर बिना हेलमेट वाहन चालकों पर कार्रवाई

इंदौर. सड़क हादसों में कमी लाने और यातायात नियमों का पालन कराने के लिए इंदौर ग्रामीण पुलिस ने मांगलिया टोल प्लाजा पर दोपहिया वाहन चालकों की जांच की. बिना हेलमेट वाहन चलाते मिले चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर मौके पर समन शुल्क वसूला गया.

यातायात विभाग, क्षिप्रा थाना और मांगलिया पुलिस चौकी की संयुक्त टीम ने टोल प्लाजा से गुजरने वाले दोपहिया वाहनों को रोककर जांच की. इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गई. कार्रवाई के साथ पुलिस ने वाहन चालकों को हेलमेट के इस्तेमाल के फायदे भी बताए. अधिकारियों ने कहा कि हेलमेट केवल जुर्माने से बचने के लिए नहीं, बल्कि सड़क हादसे की स्थिति में सिर को गंभीर चोट से बचाने के लिए जरूरी है. ग्रामीण पुलिस के अनुसार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा. वाहन चालकों से दोपहिया चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने की अपील की गई है.

Next Post

अमृत योजना के दावों के विपरीत कई क्षेत्रों में नहीं मिल रहा साफ पानी

Wed Sep 9 , 2026
इंदौर. शहर में नगर निगम द्वारा किए जा रहे अमृत योजना के दावों के विपरीत कई क्षेत्रों में आज भी कई लोग पर्याप्त और शुद्ध पेयजल के लिए परेशान हैं. कई इलाकों में पानी की सप्लाई बिल्कुल नहीं हो रही है, तो कहीं लोग दूषित (गंदा) पानी पीने को मजबूर […]

You May Like

मनोरंजन