
इंदौर. भागीरथपुरा जलकांड की न्यायिक जांच रिपोर्ट अब सार्वजनिक होगी. हाई कोर्ट ने रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग से संबंधित आवेदन सोमवार को मंजूर कर लिया. इसके बाद जांच रिपोर्ट आम लोगों के लिए उपलब्ध कराई जाएगी और इसे हाई कोर्ट की वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाएगा.
इस संबंध में जानकारी एडवोकेट रितेश ईराणी ने दी. उन्होंने नव भारत को बताया कि हाई कोर्ट ने सोमवार को आवेदन स्वीकार करते हुए न्यायिक जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक किए जाने का रास्ता साफ कर दिया है. रिपोर्ट वेबसाइट पर अपलोड होने के बाद इसे कोई भी देख सकेगा.
