जबलपुर: गढ़ा थानांतर्गत गुलौआ चौक रेलवे क्रासिंग के पास रहने वाले समीर दीक्षित का परिवार दो दिन से एक सांप की दहशत में था। कभी बाहर निकलता कभी छिप जाता था। मंगलवार शाम पांच बजे जब सांप दीवार के अंदर दिखा तो समीर ने सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे को सूचना दी.
जिन्होंने मौके पर पहुंचकर रैस्क्यू करते हुए दीवार को खोदकर सर्प को निकाल कर जंगल में छोड़ दिया।
