घोघरा के पास भीषण सड़क हादसा, गोभी लदी पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत

सौसर, घोघरा के पास एक तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान यशवंत सलामे, निवासी प्रभात पट्टन जिला बैतूल के रूप में हुई है।

​मिली जानकारी के अनुसार, यशवंत सलामे अपनी बाइक से जा रहे थे, तभी राजना की ओर से आ रही गोभी से भरी एक अनियंत्रित पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल, सौंसर भिजवाया। पीपला पुलिस ने मर्ग कायम कर फरार पिकअप चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Next Post

मां तुझे प्रणाम योजना अंतर्गत 57 बालक-बालिकाओं का चयन

Mon Sep 28 , 2026
आलीराजपुर,  मध्यप्रदेश शासन की महत्वपूर्ण एवं महत्वाकांक्षी “मां तुझे प्रणाम योजना” के अंतर्गत जिले के पात्र बालक-बालिकाओं को अंतरराष्ट्रीय अनुभव यात्रा पर निःशुल्क भेजे जाने हेतु चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। चयन प्रक्रिया कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर की अध्यक्षता में गठित चयन समिति के समक्ष निर्धारित नियमों एवं प्रक्रिया के […]

You May Like