कालीसिंध नदी से मिला लापता युवक का शव

सारंगपुर। कालीसिंध नदी में रविवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई. मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस की मौजूदगी में शव को नदी से बाहर निकाला गया. पूछताछ के बाद मृतक की पहचान जयनगर वार्ड 18 निवासी श्याम लववंशी (40) के रूप में हुई. जानकारी के अनुसार युवक शनिवार को कालीसिंध नदी पर नहाने गया था. इसके बाद वह घर नहीं लौटा. परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चला. रविवार सुबह नदी में शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे. वार्ड पार्षद भानु लववंशी की मौजूदगी में परिजनों ने शव की पहचान श्याम के रूप में की. युवक कनक श्री होटल में वेटर का काम करता था. बताया गया कि वह पिछले दो दिनों से होटल भी नहीं गया था. परिवार शनिवार से ही उसकी तलाश कर रहा था. पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया. फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Next Post

यूपी के अर्श व छत्तीसगढ़ के सौरव की जोड़ी ने किया उलटफेर, पुरुष युगल फाइनल में बनाई जगह

Sun Sep 27 , 2026
लखनऊ, 27 सितंबर (वार्ता) सातवीं वरीय उत्तर प्रदेश के अर्श मोहम्मद व छत्तीसगढ़ के सौरव साहू की जोड़ी ने योनेक्स सनराइज डॉ. अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 में उलटफेर भरी जीत के साथ पुरुष युगल फाइनल में स्थान सुरक्षित किया। अर्श व सौरव की […]

You May Like