
झाबुआ। पुलिस कोतवाली झाबुआ अंतर्गत ग्राम खांडियाखाल (मातुसला) तालाब में गुरुवार शाम को दो मासूम बच्चियां डूब गई। बताया गया कि बच्चियां वडलीपाड़ा गांव की रहने वाली थीं और इनकी उम्र 6 और 8 साल बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण अपने स्तर पर तुरंत तलाश में जुट गए। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने अपने स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक दोनों बच्चियां नहीं मिली। पुलिस और गोताखोरों की टीम का इंतजार ग्रामीण कर रहे थे।
