बैतूल में स्मार्ट मीटर के विरोध में नागरिकों की रैली

बैतूल। स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद बिजली बिलों में कथित बढ़ोतरी और बिलिंग संबंधी समस्याओं को लेकर नागरिकों और विद्युत उपभोक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। ऑडिटोरियम से रैली निकालकर उपभोक्ता कलेक्टोरेट पहुंचे और अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखीं।

प्रदर्शनकारियों ने स्मार्ट मीटर की तकनीकी क्षमता और एक्यूरेसी की स्वतंत्र जांच, पुराने और नए मीटर की रीडिंग का रिकॉर्ड तथा पिछले 12 महीनों की बिजली खपत की तुलना कराने की मांग की। साथ ही अधिक बिल आने वाले उपभोक्ताओं के मामलों की विशेष जांच की मांग भी रखी गई।

बिजली विभाग के अधिकारियों ने शिकायतों की जांच कराने और तकनीकी त्रुटि मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Next Post

वैवाहिक विवाद के बाद ससुराल वालों के हमले में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत

Sat Aug 22 , 2026
नयी दिल्ली, 22 अगस्त (वार्ता) दिल्ली के निहाल विहार इलाके में घरेलू विवाद के बाद पत्नी के परिजनों द्वारा कथित तौर पर किए गए हमले में शनिवार को एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान विनय गुप्ता (31) के रूप […]

You May Like