
गुना।केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गुना प्रवास के दौरान होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को देखते हुए आज दोपहर में नपाध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता व वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद गुप्ता ने नपा अमले के साथ विभिन्न इलाकों का निरीक्षण कर पर्याप्त साफ सफाई के निर्देश दिए हैं। इस दौरान नपाध्यक्ष ने बूढ़े बालाजी, टेकरी मार्ग, भुल्लनपुरा और फिर स्टेशन रोड सहित विभिन्न मार्गो सहित सिंधिया कार्यलय की साफ़ सफ़ाई का निरीक्षण कर सभी को निर्देश दिए । इस दौरान उन्होंने सभी मार्गों पर पर्याप्त साफ-सफाई कराने और कीचड़ वाले स्थानों पर चूरी डलवाने के निर्देश दिए एवं होटल नवलोक पहुंचकर यहां आयोजित होने वाले कार्यक्रम के संदर्भ में आवश्यक व्यवस्था पर भी चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि सांसद श्रीमंत महाराज सिंधिया जी आज रात गुना पहुंचेंगे।
