ग्वालियर में स्कूलों का समय 10 फरवरी तक प्रात: 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक ही रहेगा

ग्वालियर : जिले के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों में केजी नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों का समय 10 फरवरी तक प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक रहेगा। गत 5 जनवरी को शीत लहर को ध्यान में रखकर 31 जनवरी तक के लिए स्कूलों का यह समय निर्धारित किया गया था, इस अवधि को 10 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी अजय कटियार द्वारा इस आशय का आदेश जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि यह आदेश स्कूल शिक्षा विभाग, आईसीएससी व सीबीएसई के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों पर लागू होगा। आदेश में यह भी उल्लेख है कि परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यथावत चलती रहेंगी।

Next Post

नर्मदा प्राकट्योत्सव: 700 से अधिक का फोर्स होगा तैनात

Sat Feb 1 , 2025
200 का ट्रैफिक बल भी संभालेगा व्यवस्था जबलपुर: नर्मदा प्राकट्योत्सव पर 3 और 4 फरवरी को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा और व्यवस्थाएं कर ली है। 700 से अधिक का फोर्स तैनात होगा। जिसमें जिले का 500 से […]

You May Like