नाबालिग से दुष्कर्म व धर्म परिवर्तन : आरोपियों के पासपोर्ट और शस्त्र लाइसेंस निरस्त होंगे

आलीराजपुर। थाना जोबट क्षेत्र में नाबालिग आदिवासी बालिका के साथ दुष्कर्म और जबरन धर्म परिवर्तन के दबाव की गंभीर घटना पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

घटना 30 नवंबर 2025 की है, जब आरोपी अमजद, इमरान और अहमद शेख ने नौकरी का झांसा देकर पीड़िता को घर बुलाया। वहां उसके साथ मारपीट की गई, धर्म परिवर्तन का दबाव डाला गया और मुख्य आरोपी अमजद ने दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर थाना जोबट में अपराध क्रमांक 498/2025 दर्ज कर बीएनएस, पॉक्सो एक्ट, मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम तथा एससी/एसटी एक्ट की गंभीर धाराएं लगाई गईं।

जांच में सामने आया कि अमजद के पास शस्त्र लाइसेंस और अमजद व इमरान के पास पासपोर्ट थे। पुलिस ने भागने की आशंका को देखते हुए पासपोर्ट निरस्तीकरण के लिए भोपाल पासपोर्ट कार्यालय और शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण हेतु जिला दंडाधिकारी को प्रतिवेदन भेजा है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे अपराधों में कोई रियायत नहीं दी जाएगी।

Next Post

भाजपा सरकार ने मध्यप्रदेश का बदला औद्योगिक परिदृश्य: विजयवर्गीय

Sat Dec 13 , 2025
धार। मध्यप्रदेश में ‘‘विकास और सेवा के दो साल’’ की उपलब्धियों पर प्रदेश सरकार में नगरीय विकास एवं आवास विभाग एवं जिले प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय शनिवार को जिला पंचायत सभागार में पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान विधायक श्रीमती नीना वर्मा भाजपा जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारती और चंचल […]

You May Like