नीमच-रतलाम दोहरीकरण के कारण ट्रेने प्रभावित

रतलाम। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के नीमच-रतलाम खंड के दोहरीकरण कार्य के अंतर्गत बड़ायला चौरासी: जावरा-ढोढर रेल खंड के दोहरीकरण एवं सीआरएस निरीक्षण हेतु प्रस्तावित ब्लॉक के कारण रतलाम मंडल की दो ट्रेने प्रभावित होगी। 29 से 31 मई, 2025 तक उज्जैन से चलने वाली गाड़ी संख्या 69231 उज्जैन-चित्तौडग़ढ़ मेमू रतलाम स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा रतलाम से चित्तौडग़ढ़ के मध्य निरस्त रहेगी। 29 से 31 मई, 2025 तक चित्तौडग़ढ़ से चलने वाली गाड़ी संख्या 69232 चित्तौडग़ढ़ उज्जैन मेमू रतलाम से शॉर्ट ऑरिजिनेट होगी तथा चित्तौडग़ढ़ से रतलाम के मध्य निरस्त रहेगी।

Next Post

12वीं में सप्लीमेंट्री आने पर युवती ने की आत्महत्या 

Thu May 29 , 2025
रतलाम। जिले में एक युवती ने 12वीं में असफल होने फांसी लगाकर र आत्महत्या कर ली। जिले के गांव मलवासा में 21 वर्षीय महमा ने गुरूवार को फांसी लगा ली। परिजनों के अनुसार महिला खाचरौद स्थित मामा के घर से बुधवार को लौटी थी। गुरूवार सुबह वह रोज की तरह […]

You May Like