
रतलाम। जिले में एक युवती ने 12वीं में असफल होने फांसी लगाकर र आत्महत्या कर ली। जिले के गांव मलवासा में 21 वर्षीय महमा ने गुरूवार को फांसी लगा ली। परिजनों के अनुसार महिला खाचरौद स्थित मामा के घर से बुधवार को लौटी थी। गुरूवार सुबह वह रोज की तरह ब्रश करने के लिए घर की पहली मंजिल पर गई थी, लेकिन देर तक वापस न आने पर उसकी 12 वर्षीय बहन हर्षिता ने उपर जाकर देखा तो महिमा वेंटिलेशन ग्रिल से लटकी हुई मिली। परिजनों उसे तुरंत रतलाम मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नामली पुलिस थाना के सहायक उपनिरीक्षक एसएस परमान ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का कारण परीक्षा में असफलता से उत्पन्न तनाव माना जा रहा हैं। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला हैं।
