
शहडोल, 1 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में आज एक मिनी ट्रक के पलटने से ट्रक में सवार दो मजदूर की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जैतपुर थाने के चकौड़िया गाँव के पास सड़क पर बैठे पशु को बचाने के चक्कर में दोपहर में सीमेन्ट से लदा एक मिनी ट्रक पलट गया। इस घटना में दो मजदूर रामप्रसाद कोल और भूरा कोल की मौके पर मौत हो
गई।
सूत्रों के अनुसार मिनी ट्रक जैतपुर से ख़ामिटोल जा रहा था। चालक सहित तीन लोग घायल हो गए है, जिन्हें ग्रामीणों ने अस्पताल पहुँचाया,जहाँ उनका ईलाज चल रहा है। शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है और मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
