पुरानी बसों को नया रंग देकर प्रचार, यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़: पटवारी

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने नई परिवहन सेवाओं के तहत पुरानी बसों को सड़कों पर उतारने को लेकर यात्री सुरक्षा, बसों की फिटनेस और सुविधाओं पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि बसों के रंग के बजाय यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

पटवारी ने आरोप लगाया कि करीब 10 वर्ष पुरानी बसों को निकालकर उनकी मरम्मत और रंग-रोगन कर सड़कों पर उतारा जा रहा है और इसे बड़ी उपलब्धि के रूप में प्रचारित किया जा रहा है। उन्होंने प्रस्तावित 300 बसों के संचालन का उल्लेख करते हुए कहा कि नई सेवा शुरू करना स्वागतयोग्य है, लेकिन यह केवल प्रचार का माध्यम नहीं बनना चाहिए।

उन्होंने सवाल किया कि क्या इन बसों की विधिवत फिटनेस जांच हुई है और यात्रियों की सुरक्षा के लिए क्या इंतजाम किए गए हैं। पटवारी ने कहा कि पुरानी बस पर नया रंग करने से वह नई नहीं हो जाती।

सुगम सेवा के बंद होने का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि इसके लिए पूर्ववर्ती सरकार के फैसलों की जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए। उन्होंने पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर भी सरकार से जवाब मांगा।

पटवारी ने चुनाव प्रक्रिया से जुड़े कथित अनियमितताओं के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि जनता को भाषण, विज्ञापन और प्रचार नहीं, बल्कि सुरक्षित, भरोसेमंद और सुविधाजनक परिवहन चाहिए।

Next Post

बीएचईएल ने तीसरा कन्वर्टर ट्रांसफॉर्मर भेजा

Sat Sep 26 , 2026
भोपाल। बीएचईएल भोपाल ने 6,000 मेगावाट क्षमता वाली ±800 केवी एचवीडीसी खावड़ा-नागपुर बाइपोल परियोजना के लिए 295.1 एमवीए, 400 केवी क्षमता के तीसरे कन्वर्टर ट्रांसफॉर्मर का निर्माण एवं परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर उसका प्रेषण किया। यह परियोजना पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पावरग्रिड) की महत्वपूर्ण विद्युत पारेषण परियोजनाओं में […]

You May Like