भारत और संयुक्त अरब अमीरात ने समुद्री क्षेत्र में सहयोग का दायरा बढाने पर की बात

नयी दिल्ली 08 जुलाई (वार्ता) भारत यात्रा पर आये संयुक्त अरब अमीरात की नौसेना के कमांडर मेजर जनरल हुमैद मोहम्मद अब्दुल्ला अलरेमीथी ने मंगलवार को यहां नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी के साथ समुद्री क्षेत्र में सहयोग का विस्तार करने और दोनों नौसेनाओं के बीच संपर्क बढाने के बारे में चर्चा की।

अमीरात के नौसेना कमांडर ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। एडमिरल त्रिपाठी के साथ द्विपक्षीय मुलाकात से पहले उन्होंने सलामी गारद का निरीक्षण किया।

सोमवार को तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर यहां पहुंचे कमांडर अलरेमीथी ने आज नौसेना प्रमुख के साथ वार्ता में दोनों नौसेनाओं के बीच परस्पर संपर्क बढाने, प्रशिक्षण और समुद्री क्षेत्र में सहयोग को बढ़ाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की।

अमीरात के नौसेना प्रमुख ने प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान के साथ भी मुलाकात की और विभिन्न विषयों पर बातचीत की।

मेजर जनरल अलरेमीथी की यात्रा को भारत-अमीरात नौसेना संबंधों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसका उद्देश्य परस्पर सहयोग को प्रगाढ करना और हिंद महासागर क्षेत्र में साझा हितों को बढ़ावा देना है।

 

Next Post

मैं जनप्रतिनिधि हूं, कोई अपराधी या आतंकवादी नहीं : विधायक साहब सिंह

Tue Jul 8 , 2025
ग्वालियर। अशोकनगर में कांग्रेस के सत्याग्रह में विवादित बयान देने वाले ग्वालियर ग्रामीण के विधायक साहब सिंह गुर्जर ने कहा है कि मैं एक जनप्रतिनिधि हूं कोई अपराधी या आतंकवादी नहीं हूं। साहब सिंह गुर्जर ने कहा कि जब जनता के मुद्दों और न्याय की आवाज को दबाने के लिए […]

You May Like

Play sound