
ग्वालियर। अशोकनगर में कांग्रेस के सत्याग्रह में विवादित बयान देने वाले ग्वालियर ग्रामीण के विधायक साहब सिंह गुर्जर ने कहा है कि मैं एक जनप्रतिनिधि हूं कोई अपराधी या आतंकवादी नहीं हूं।
साहब सिंह गुर्जर ने कहा कि जब जनता के मुद्दों और न्याय की आवाज को दबाने के लिए सत्ता और प्रशासन मिलकर बाधाएं खड़ी करने लगे तो समझ लीजिए कि सत्ता अहंकार में चूर हो गई है लेकिन हम न झुकेंगे न रुकेंगे।
