बाजार बैठक वसूली एवं पथ कर के विरोध में एसडीएम को ज्ञापन दिया

मुरैना। सबलगढ़ नगरपालिका द्वारा शहर में बाजार बैठक एवं अस्थाई दखल एवं नेशनल हाईवे 552 पर हो रही अवैध वसूली के विरोध में आज एक ज्ञापन एसडीएम अरविंद माहौर को जन सुनवाई में दिया गया।

विदित है कि अभी कुछ दिन पहले नगर पालिका द्वारा सबलगढ़ शहर में अस्थाई दखल ओर बाजार बैठक वसूली का ठेका गोवर्धन कॉन्ट्रैक्शन कंपनी को 8 लाख 51हजार रुपए में दिया गया था। टेंडर देते समय नगर पालिका द्वारा उसमें वसूली की रेट नहीं खोली गई थी। अभी बाजार बैठक ओर अस्थाई दखल की वसूली नगरपालिका स्वयं कर रही थी। प्रत्येक हाथ ठेले वाले और रेहड़ी वालों से पांच रुपए प्रतिदिन कर लिया जाता था। नगर पालिका द्वारा जिस ठेकेदार को यह वसूली का ठेका दिया गया है। वह 20 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से वसूली कर रहा है जिसका विरोध हो रहा है। इसी तरह नेशनल हाईवे 552 पर पथ कर के चुंगी नाके पर भी 50 रुपए के बदले दो सौ रुपए लिए जा रहे हैं। जबकि नगर पालिका द्वारा पथ कर का अभी तक ठेका नहीं दिया गया है। आज भाजपा युवा मोर्चा के ब्लॉक महामंत्री अभिषेक जादौन रेहड़ी वालों के साथ एस डी एम अरविंद माहौर के पास गए और अवैध वसूली के खिलाफ ज्ञापन सौंपा।

Next Post

अपनी बल्लेबाजी के दौरान पंत ज्यादा बात करना बिल्कुल पसंद नहीं करते : कोटक

Tue Jul 8 , 2025
लंदन, 08 जुलाई (वार्ता) सिडनी में 2020-21 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान, अंतिम दिन उस समय सब चौंक गए जब ऋषभ पंत कप्तान अजिंक्य रहाणे का विकेट गिरने के तुरंत बाद, दिन के दूसरे ही ओवर में बल्लेबाजी करने आ गए। पंत ने मैच ड्रॉ कराने की कोशिश में धमाकेदार अंदाज […]

You May Like