श्यामपुर: शासकीय उच्चतर माध्यमिक पीएमश्री विद्यालय श्यामपुर में विधायक सुदेश राय के मुख्य आतिथ्य में मेधावी बच्चों को निःशुल्क ई-स्कूटी एवं साइकिल का वितरण किया गया. विधायक श्री राय ने बच्चों को ई-स्कूटी एवं साइकिल प्रदान कर सम्मानित किया. कार्यक्रम के दौरान कक्षा 12 वीं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले श्लोक पाटीदार एवं बालिका कुमारी शानू को ई-स्कूटी एवं कक्षा छठवीं के 13, नवमी के 94 बालक बालिका को साईकिल का वितरण किया गया.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुदेश राय ने मध्यप्रदेश शासन की लाभकारी जनहितैषी योजनाओं की जानकारी दी गई. कार्यक्रम में बीईओ सुश्री दीपा कीर, बीआरसीसी अशोक वर्मा, संकुल प्राचार्य श्रीमती फास्सिंका बारा, छात्र छात्राएं उपस्थित थे.
