
नागपुर। केन्द्रीय सतर्कता आयोग के मार्गदर्शन में महारत्न कंपनी पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के क्षेत्रीय मुख्यालय, पश्चिमी क्षेत्र–1, नागपुर में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 मनाया जा रहा है। यह अभियान 27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025 तक सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी / Vigilance: Our Shared Responsibility” थीम पर आयोजित हो रहा है।
इसी क्रम में 28 अक्टूबर को अपराह्न 4 से 5 बजे तक सतर्कता जागरूकता पदयात्रा (वॉकथॉन) का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा का नेतृत्व पावरग्रिड, पश्चिमी क्षेत्र–1 के कार्यपालक निदेशक विभय कुमार ने किया। पदयात्रा पावरग्रिड क्षेत्रीय मुख्यालय से शुरू होकर पावरग्रिड चौक, तथागत चौक, पटंनकर चौक होते हुए पुनः पावरग्रिड चौक पर संपन्न हुई।
कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान सतर्कता रथ के माध्यम से नागरिकों के बीच भ्रष्टाचार विरोधी संदेश दिए गए। पावरग्रिड के कर्मचारियों ने भ्रष्टाचार विरोधी नारे लगाए, वहीं लाउडस्पीकर से केंद्रीय सतर्कता आयोग द्वारा जारी ऑडियो संदेश प्रसारित किए गए और जनजागरूकता हेतु पैम्फलेट वितरित किए गए।
इस अवसर पर पावरग्रिड, पश्चिमी क्षेत्र–1 के मुख्य महाप्रबंधक (परिसंपत्ति प्रबंधन) रजनीश तिवारी, सतर्कता विभाग के प्रमुख उप महाप्रबंधक एम. श्रीनिवास राव सहित क्षेत्रीय मुख्यालय के सभी विभाग प्रमुख उपस्थित रहे।
