खुशियों के रंग में भंग: छतरपुर में शादी समारोह के दौरान मारपीट, कमर में पिस्टल खोंसे युवक का वीडियो वायरल

छतरपुर: शहर की चैतगिरी कॉलोनी में आयोजित एक शादी समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें कमर में पिस्टल लगाए एक युवक दूसरे युवक के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पूरे शहर में इसकी चर्चा शुरू हो गई है।वायरल वीडियो में शादी समारोह के दौरान कुछ युवकों के बीच कहासुनी होती नजर आ रही है। इसी बीच पिस्टल लगाए युवक ने दूसरे युवक को थप्पड़ मार दिया। मौके पर मौजूद अन्य लोग बीच-बचाव करते दिखाई दे रहे हैं और माहौल को शांत कराने का प्रयास कर रहे हैं।

फिलहाल वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है। विवाद किस बात को लेकर हुआ और घटना कब की है, इसकी भी पुष्टि नहीं हो पाई है। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में पहुंच गया है।

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि अब तक किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस वीडियो की सत्यता, घटना के स्थान और समय की जानकारी जुटाने के साथ ही इसमें शामिल लोगों की पहचान करने में लगी है। उन्होंने कहा कि जांच में यदि किसी प्रकार की आपराधिक गतिविधि सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

मानसून में देरी से रायसेन के धान किसान चिंतित, भूजल स्तर गिरा, बारिश का इंतजार

Sat Jun 20 , 2026
रायसेन: रायसेन जिले में मानसून की दस्तक में देरी से धान उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ गई है। इस साल जिले में लगभग 2 लाख 80 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में धान की खेती की तैयारी की गई है। हालांकि, पर्याप्त बारिश न होने के कारण बुवाई और रोपाई का काम […]

You May Like