पिकअप का तांड़व: एक की मौत, दो घायल

शादी का कार्ड बांटने निकला था मृतक
जबलपुर: तिलवारा थाना क्षेत्र में पिकअप ने तांड़व मचाया। स्कूटी चालक समेत तीन को कुचलने के बाद पिकअप डिवाईडर पर चढ़ गई। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। मृतक शादी का कार्ड बांटने निकला था। घर में शादी की खुशियां थी जो मातम में बदल गई। पुलिस के मुताबिक महेन्द्र पटेल 29 वर्ष निवासी शाही नाका गढा ने सूचना दी कि उसके पिता शादी का कार्ड बांटने के लिये निकल थे।

पिकअप एमपी 20 जीबी 3032 के चालक ने तेज रफ्तार एंव लापरवाही पूर्वक चलाते हुये उसके पिता की स्कूटी में टक्कर मार कर उसके पिता एवं अन्य दो लोगो केा घायल कर दिया जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था दौरान उपचार के पिता राजकुमार पटेल 55 वर्ष की मौत हो गई।

Next Post

दक्षिण कोरिया के सिलाई कारखाने में आग लगने से एक महिला की मौत

Tue Jun 3 , 2025
सोल, 03 जून (वार्ता) दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल में मंगलवार को एक सिलाई कारखाने में आग लगने से एक महिला की मौत हो गई। यह जानकारी योनहाप समाचार एजेंसी ने दी। सोल में एक पांच मंजिला इमारत की दूसरी मंजिल पर स्थित सिलाई कारखाने में स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग […]

You May Like

मनोरंजन