सोल, 03 जून (वार्ता) दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल में मंगलवार को एक सिलाई कारखाने में आग लगने से एक महिला की मौत हो गई। यह जानकारी योनहाप समाचार एजेंसी ने दी।
सोल में एक पांच मंजिला इमारत की दूसरी मंजिल पर स्थित सिलाई कारखाने में स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 09:35 बजे (0035 जीएमटी) अज्ञात कारणों से आग लग गई।
आग की लपटों में एक महिला की मौत हो गई जबकि सात अन्य को बचा लिया गया। आग बुझाने के लिए 15 गाड़ियां और 55 अग्निशमन कर्मी तैनात किए गए।
