नगर निगम ने खतरनाक मकान तोड़ने का अभियान किया शुरू

इंदौर: नगर निगम बारिश के पहले शहर में खतरनाक और जर्जर मकान तोड़ने का अभियान शुरू कर दिया है. इसके तहत आज जवाहर मार्ग पर तीन मकान खतरनाक मकानों के हटाने की कार्रवाई की.नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंगल ने शहर के सभी झोन के भवन अधिकारियों को बारिश का मौसम शुरू होने से पहले जर्जर और खतरनाक हटाने के निर्देश दिए हैं. इसके पीछे कारण यह है कि कोई बड़ी दुर्घटना और जनहानि न हो.

निगम आयुक्त के निर्देश पर आज से शहर में खतरनाक और जर्जर मकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई. आज नगर निगम झोन दो में स्थित जवाहर मार्ग मुकेरीपुरा चौराहे पर तीन खतरनाक मकान हटाने को कार्रवाई की गई. भवन अधिकारी पल्लवी पाल ने बताया कि झोन क्षेत्र के मुकेरीपुरा चौराहे पर अशोक शर्मा, मोहम्मद शब्बीर और मुरली सिंघी के मकानों के खतरनाक हिस्सो को तोड़ा गया है. भवन अधिकारी पाल ने बताया कि करीब 60 मकानों की सूची है, जिनको आयुक्त के निर्देश पर कारवाई करना है.

Next Post

मिट्टी की महत्ता को जानो बुकलेट का विमोचन

Sun Jun 7 , 2026
इंदौर: कृषि महाविद्यालय, इंदौर में पर्यावरण दिवस सप्ताह के तहत मिट्टी की महत्ता को जानो बुकलेट का विमोचन एवं पर्यावरण जागरूकता सम्मेलन आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य मिट्टी, जल एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना था.मुख्य अतिथि डॉ. अरुण डीके ने कहा कि मिट्टी कृषि ही नहीं, बल्कि […]

You May Like