अमेरिका ने मलेशिया पर टैरिफ दर घटाकर 19 प्रतिशत किया

कुआलालंपुर 01 अगस्त (वार्ता) अमेरिका ने मलेशिया पर लगाया गया आयात शुल्क दर को प्रारंभिक 25 प्रतिशत से घटाकर 19 प्रतिशत कर दिया है और यह दर शुक्रवार से लागू होगा।

व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि आयात शुल्क में ये बदलाव आदेश की तारीख के सात दिन बाद या उसके बाद उपभोग के लिए गोदाम में प्रवेश करने वाले या उपभोग के लिए गोदाम से निकाले गए सामानों पर लागू होंगे।

नई दर हालांकि उन सामानों पर लागू नहीं होगी जो जहाजों पर लादे जा चुके हैं और उस समय से पहले ही परिवहन के अंतिम साधन पर पारगमन में हैं बशर्ते कि वे 05 अक्टूबर से पहले उपभोग के लिए गोदाम में प्रवेश कर चुके हों या उपभोग के लिए गोदाम से निकाले गए हों।

 

Next Post

एक साल में अमेरिका 'मृत राष्ट्र' से बना 'सबसे जीवंत देश': ट्रम्प

Fri Aug 1 , 2025
वाशिंगटन, 31 जुलाई (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को कहा कि पहले आयात शुल्क अमेरिका के खिलाफ इस्तेमाल किये जाते थे, अब जवाबी कार्रवाई कर एक साल में अमेरिका दुनिया का ‘सबसे जीवंत देश’ बन चुका है। श्री ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा […]

You May Like