एक साल में अमेरिका ‘मृत राष्ट्र’ से बना ‘सबसे जीवंत देश’: ट्रम्प

वाशिंगटन, 31 जुलाई (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को कहा कि पहले आयात शुल्क अमेरिका के खिलाफ इस्तेमाल किये जाते थे, अब जवाबी कार्रवाई कर एक साल में अमेरिका दुनिया का ‘सबसे जीवंत देश’ बन चुका है।

श्री ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा कि आयात शुल्क अमेरिका को एक बार फिर ‘महान और समृद्ध’ बना रहे हैं। दशकों तक अमेरिका के खिलाफ उनका इस्तेमाल किया गया। इसके साथ मूक और बेईमान राजनेताओं के कारण देश के भविष्य और अस्तित्व को काफी नुकसान हो रहा था।

उन्होंने लिखा कि अब हवा का रुख पूरी तरह बदल चुका है और अमेरिका ने अपने खिलाफ आयात शुल्क हमलों का सफलतापूर्वक जवाब दिया है।

अमेरिका राष्ट्रपति ने लिखा, “एक साल पहले अमेरिका एक मृत राष्ट्र था, अब यह दुनिया का सबसे जीवंत देश है।”

उल्लेखनीय है कि अमेरिका ने पहली अगस्त से भारत समेत कई देशों पर आयात शुल्क लगाने की घोषणा की है। भारत पर 25 प्रतिशत आयात शुल्क और रूस से सैन्य उपकरण तथा तेल खरीदने के कारण जुर्माना भी लगाने का एलान किया है। जापान, दक्षिण कोरिया और यूरोपीय संघ पर 15 प्रतिशत आयात शुल्क लगाया गया है और उनसे अमेरिका में भारी निवेश के समझौते किये गये हैं।

 

Next Post

नई फुटवियर-लेदर नीति से सहायक इकाइयों और मशीनरी निर्माण को मिलेगा प्रोत्साहन: योगी

Fri Aug 1 , 2025
लखनऊ, 01 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को एमएसएमई विभाग की बैठक में कहा कि सरकार फुटवियर, लेदर और नॉन-लेदर विनिर्माण के क्षेत्र को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने की दिशा में ठोस कदम उठाने के लिये तैयार है। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश […]

You May Like

मनोरंजन