दतिया:दतिया जिले के गोराघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सिंध नदी के पुल के नीचे एक युवक का शव मिला है। स्थानीय लोगों ने शव को देखा और गोराघाट पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया।
पुलिस ने बताया कि शव की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। गोराघाट पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करबा कर नगर पालिका की मदद से दतिया में दफना दिया। अगर किसी को किसी भी तरह की जानकारी मिलती है, तो गोराघाट थाने में संपर्क करें।
