दो कार की भिड़ंत, चालक बाल-बाल बचे

बुधनी. थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 46 गडरिया नाले पर शाहगंज की ओर जाने वाले सर्विस रोड़ पर दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई. जिसमें कार सवार बाल-बाल बच गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार नेशनल हाइवे निर्माण कार्य कर रही कंपनी में अनुबंधित कार व शाहगंज की ओर जा रही तेज रफ्तार कार में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई. इस हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी. खबर लिखे जाने तक सड़क हादसे को लेकर थाने में कोई भी प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है. गौरतलब है कि नेशनल हाइवे 46 पर भोपाल की ओर से आने वाले वाहन बुधनी के नजदीक बगवाड़ा टोल प्लाजा पर टोल राशि अधिक होने पर अधिकतर छोटे ओर बड़े वाहन टोल बचाने के लिए सर्विस रोड़ का उपयोग करते हैं जिसके कारण आए दिन हादसों की आशंका बनी रहती है. इसके बाद भी जिम्मेदारों द्वारा इन खामियों को दूर नहीं किया जा रहा है जिससे आए दिन सड़क हादसे घटित हो रहे हैं.

Next Post

नशे में डूबा बाप: मासूम बेटी को बीच राह में छोड़ गया

Sat Jul 5 , 2025
भैरुंदा. एक पिता अपनी सात साल की बच्ची को मामा के घर छोडऩे जा रहा था. जो शराब के नशे में बालिका को सनकोटा जोड़ पर छोड़ कर चला गया. मध्यरात्रि को जब पुलिस ने बालिका को देखा तो उसे परिजनों के सुर्पुद किया.जानकारी के अनुसार ग्राम आंबा निवासी एक […]

You May Like