एकादशी पर खाटू श्याम के दरबार में उमड़ा सैलाब, जयकारों से गूंजा मंदिर धाम

ब्यावरा। एकादशी पर स्थानीय श्री खाटू श्याम मंदिर में हजारों कि संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. बाबा श्याम के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया. दिन भर मंदिर परिसर बाबा श्याम के जयकारों से गूंजता रहा.

बाबा श्याम का दिव्य श्रृंगार उज्जैन से लाए गये 51 किलो फूलो से किया गया. मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनियों, पुष्पमालाओं से सजावट कर भव्य रूप दिया गया. नगर सहित आसपास के गांवों, कस्बों और दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आये. दोपहर की आरती के समय मंदिर प्रांगण में काफी भीड़ रही.

कई स्थानों से निशान यात्राएं निकाली गई जो मंदिर धाम पहुंची. पिंजारा गली स्थित काली माता मंदिर से निकली निशान यात्रा विशेष आकर्षण का केंद्र रही, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. अधिक भीड़ को देखते हुए सिटी थाना पुलिस द्वारा अतिरिक्त बल तैनात किया गया. नगर सुरक्षा समिति के कार्यकर्ता भी सुचारु दर्शन व्यवस्था बनाए रखने में लगे रहे.

Next Post

बस-बाइक की भिड़ंत , तीन बाइक सवारों की मौत

Wed Jan 14 , 2026
सीधी। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-39 सीधी- रीवा में शहर से करीब 6 किलोमीटर दूर नकटा नाला के संकीर्ण पुल में आज शाम करीब 7.10 बजे तेज रफ्तार बस एवं बाइक की भिड़ंत में दो बाइक सवारों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वहीं तीसरे बाइक सवार को गंभीर रूप […]

You May Like