ऑनलाइन ठगी गिरोह से जुड़ा युवक गिरफ्तार

इंदौर: कनाडिया पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले 24 वर्षीय तरुण मीणा निवासी भानपुरा, मंदसौर को गिरफ्तार किया है. आरोपी फर्जी खातों के जरिए टेलीग्राम लिंक से ठगी की रकम प्राप्त कर उसे पेट्रोल पंपों और गरीबों के खातों में ट्रांसफर कर नगदीकरण करता था.

इस दौरान वह अपना कमीशन काटकर रकम को यूएसडीटी के रूप में गिरोह तक पहुंचाता था. आरोपी को बिंजालिया फ्यूल्स एंड एनर्जी पेट्रोल पंप के पास दबोचा गया. पुलिस ने उसके पास से एटीएम कार्ड व अन्य सामग्री जब्त की है. पूछताछ में गिरोह के और सदस्यों की जानकारी जुटाई जा रही है.

Next Post

अवैध शराब तस्करों को ग्रामीणों ने दबोचा, पुलिस के हवाले किया

Thu Oct 2 , 2025
टीकमगढ़ :जिले के देहात थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव में ग्रामीणों ने एक अवैध शराब तस्कर को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना बुधवार देर रात हुई। घटना तब हुई जब तस्कर 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) और दशहरा के ‘ड्राई डे’ पर बांटने के लिए अवैध शराब ले जा […]

You May Like