रास्ते को लेकर आरोपी ने प्रौढ़ का काटा कान

चितरंगी: गढ़वा थाना क्षेत्र के ग्राम रमडीहा में रास्ता को लेकर मारपीट की गई है, जिसमें फरियादी अभिमन्यू सिंह को आरोपी वीरेन्द्र सिंह ने मारपीट करते हुये कान काट कर लहुलुहान कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम रमडीहा निवासी अभिमन्यू सिंह पिता शीतला सिंह उम्र 49 वर्ष ने रिपोर्ट किया कि दोपहर करीब 3 बजे वीरेन्द्र सिंह पिता बृजमोहन सिंह पट्टे की आराजी में जबरन खेत में तार के बाड़ी को ट्रैक्टर से तोड़ते हुये अपने घर ले गये।

कारण पूछने पर वीरेन्द्र सिंह अश्लील गालियां देते हुये जमीन में पटककर एवं मारपीट कर दाँत से दोनों कान काट लिया है। चिल्लाने पर मीरा देवी, दुर्गा बारी व अन्य पहुंचे व बीचबचाव किया। आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

Next Post

अंधियारिया गांव में लाखों का पुल है ध्वस्त, जिम्मेदार मौन

Tue Jul 14 , 2026
देवसर : देवसर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत कठदहा के अंधियरिया गांव में लगभग 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित पुल का आधा हिस्सा कुछ वर्षो से ध्वस्त है। पांचवें राज्य वित्त आयोग की राशि से बने इस ध्वस्त पुल पर जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई करने से बच रहे हंै।सबसे […]

You May Like