सीहोर।मौसम ने इस बार रावण को चोला बदलने पर मजबूर कर दिया है. आयोजक रावण के पुतले को वॉटरप्रूफ बना रहे हैं. ताकि बारिश की स्थिति में रावण दहन देखने आए दर्शकों को मासूस न होना पड़े. सोमवार को भूमि पूजन में बाल विहार मैदान पर पहुंचे छावनी दशहरा उत्सव समिति के संरक्षक जसपाल सिंह अरोरा ने इस बार भी वाटर प्रूफ रावण आदि के पुतले बनाए जाने का आर्डर दिया है.
प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी छावनी दशहरा उत्सव समिति के तत्वाधान में अधर्म पर धर्म की विजय श्री का पर्व विजयादशमी आस्था और उत्साह के साथ मनाया जाएगा. इसके अलावा अलावा भव्य राम बारात चल समारोह का गठन किया गया है। राम बारात शनिवार को रात्रि सात बजे शहर के नमक चौराहे स्थित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर से आरंभ होकर शहर के गांधी रोड, चरखा लाइन, बड़ा बाजार से होकर रावण दहन स्थल बाल विहार पहुंचेगी. आयोजन की तैयारियां को लेकर भूमि पूजन के अलावा मैदान का समतलीकरण आदि के विषय पर भूमि पूजन के दौरान समिति से चर्चा की गई. अध्यक्ष आशीष गहलोत ने बताया कि रावण दहन के पूर्व भगवान श्रीराम की बारातसब्जी मंडी स्थित हनुमान मंदिर से निकाली जाएगी जो शहर के मुख्य मार्ग से होती हुई मैदान पर पहुंचेगी.
