फार्म हाउस में तलवार से हमला, दो युवक घायल

इंदौर. खुडैल क्षेत्र के जामनिया खुर्द स्थित ओरा फार्म हाउस में जन्मदिन की पार्टी के दौरान विवाद के बाद दो युवकों पर तलवार से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है. शिकायत के आधार पर खुडैल पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है.
कल रात फार्म हाउस में जन्मदिन की पार्टी थी. रात करीब 3 बजे दो युवक अपने दोस्त के साथ गार्डन में बैठे थे. इसी दौरान एक युवक ने स्कॉर्पियो से तलवार निकालकर एक युवक के सिर पर हमला कर दिया. उसे बचाने आए दूसरे युवक पर भी तलवार से वार किया गया, जिससे उसके सिर, कंधे और पीठ में चोट आई. शिकायत के मुताबिक हमलावर के दो साथी भी तलवार लेकर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी. घटना के बाद आरोपी मौके से चले गए. मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

.....

Next Post

कंपनी के ऑफिस से डेढ़ लाख रुपए चोरी, कर्मचारी पर शक

Sun Sep 13 , 2026
इंदौर. सांवेर रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया की एक कंपनी के ऑफिस से 1.50 लाख रुपए गायब हो गए. कंपनी के कर्मचारी ने ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो एक कर्मचारी रुपए निकालते हुए दिखाई दिया. इसके बाद बाणगंगा पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू […]

You May Like