हिस्ट्रीशीटर की धारदार हथियार से हत्या पुरानी रंजिश की आशंका, दो संदिग्ध हिरासत में

सतना। जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र के खनगढ़ इलाके के जंगल में एक हिस्ट्रीशीटर की धारदार हथियार से हमला कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया। मृतक की पहचान टीकर गांव निवासी राहुल सिंह के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही सिंहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने हत्या के संदेह में सियाशरण दहिया और अश्वनी दहिया को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार मृतक राहुल सिंह का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और मारपीट सहित दर्जनभर से अधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। वह पूर्व में जिला बदर भी रह चुका था और उसके खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई किए जाने की जानकारी सामने आई है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका है। बताया जा रहा है कि राहुल सिंह और सियाशरण दहिया के बीच पहले से विवाद चला आ रहा था। पूर्व में भी दोनों के बीच मारपीट का विवाद सामने आया था। इसी रंजिश के चलते खनगढ़ के जंगल में राहुल सिंह पर धारदार हथियार से हमला किए जाने की बात सामने आई है।

इनका कहना है

हमले में गंभीर रूप से घायल राहुल सिंह की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हत्या की वास्तविक वजह, वारदात में इस्तेमाल हथियार और घटना में अन्य लोगों की भूमिका को लेकर पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल मामले में पुलिस की विवेचना जारी है।

प्रेम लाल कुर्वे

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

Next Post

जैविक संसाधन केंद्र से किसानों को मिला सहज समाधान

Wed Sep 9 , 2026
सीधी । मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला सीधी अंतर्गत विकासखंड मझौली के एकीकृत कृषि संकुल क्रमांक-1, छूही में स्थापित संकुल स्तरीय संगठन गुलाब सागर के अंतर्गत आईएफएससी जैविक संसाधन केंद्र की स्थापना वर्ष 2025 में की गई। केंद्र का उद्देश्य ग्रामीण किसानों को स्थानीय स्तर पर जैविक कृषि के […]

You May Like