ग्वालियर: दाना पानी संस्था का चौथा चरण आज रविवार को मनसा देवी मंदिर पर सेवा भाव के साथ मनाया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए बेजुबान पक्षी और अन्य जीवों की सेवा हेतु यह आयोजन मनसा देवी मंदिर झांसी रोड ग्वालियर पार्क पर हुआ जहां पर निस्वार्थ सेवा कर रही युवा टीम ने उपस्थित होकर सेवा भाव के साथ सहभागिता की। उपस्थित सभी पर्यावरण प्रेमियों का आभार एवं स्वागत किया गया वहीं टीम के सदस्य संजीव अग्रवाल द्वारा सभी सेवा कर्ताओं को फल एवं सल्फर की व्यवस्था की गई।
टीम के सक्रिय सदस्य कपिल मिश्रा और अनूप सेठ ने सभी का आभार व्यक्त किया। आज के कार्यक्रम में मुकेश सांघी आर वी कुचिया अनिल विकास प्रजापति उमेश गंगवानी मिलन अग्रवाल अतुल कविश्वर दीपक छिरोल्या राजेश छिरौल्या सुनील बंसल अनुप सेठ, कपिल निरा, पुष्पेंद्र कौरव कपिल कौरव राज पांडे राजेश अग्रवाल आकाश जैन सोमिल गुप्ता रितेश गुप्ता अंकित सहित संस्था के अनेक युवा उपस्थित थे।
