सांची में कबर बिज्जुओं का आतंक, रातों की नींद उड़ी

सांची। नगर में इन दिनों कबर बिज्जुओं का आतंक लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है. रात होते ही ये जंगली जानवर घरों की छतों पर घूमने लगते हैं, जिससे नागरिकों में दहशत का माहौल है. खासकर छोटे बच्चों में भय व्याप्त है, वहीं प्रशासन इस समस्या से पूरी तरह अनजान नजर आ रहा है.

जानकारी के अनुसार, पहले कबर बिज्जू केवल कब्रिस्तान, श्मशान और चीरान स्थलों के आसपास ही देखे जाते थे, लेकिन अब उन्होंने रिहायशी इलाकों में भी डेरा जमा लिया है. रात के सन्नाटे में जब लोग गहरी नींद में होते हैं, तब ये जानवर छतों पर चहलकदमी करते हैं. उनकी तेज आवाज और विचित्र आकृति देखकर लोग भयभीत हो उठते हैं.

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इनके आने-जाने की खड़खड़ाहट से कई बार चोरों के घूमने का भ्रम हो जाता है, जिससे लोग पूरी रात सतर्क रहते हैं. इस अफरातफरी का फायदा उठाकर कई बार असल चोर अपने मंसूबों में कामयाब भी हो जाते हैं.

नगरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इन कबर बिज्जुओं को पकड़कर जंगलों में छोड़ा जाए, ताकि रिहायशी क्षेत्रों में फैली यह दहशत समाप्त हो सके. नागरिकों का कहना है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो ये रात की खड़खड़ाहट लोगों की नींद ही नहीं, उनकी शांति भी छीन लेगी.

Next Post

एसआईआर सर्वे पर भ्रम न फैलाएं, पहचान सशक्त करने की प्रक्रिया में सहयोग करें: शहर काजी नदवी 

Fri Nov 7 , 2025
भोपाल। राजधानी भोपाल के शहर काजी मुश्ताक अली नदवी ने मुस्लिम समाज से आग्रह किया है कि वे सरकार द्वारा किए जा रहे एसआईआर सर्वे (सोशल आइडेंटिफिकेशन रजिस्टर) को लेकर किसी भी तरह की अफवाहों या गलतफहमियों में न पड़ें। उन्होंने कहा कि यह सर्वे किसी समुदाय विशेष के खिलाफ […]

You May Like