सूचनाओं की भीड़ में संवेदनाओं का विलुप्त होता संसार

भोपाल। मुनि श्री प्रमाणसागर महाराज ने विद्या प्रमाण गुरुकुलम् में कहा कि आज की दुनिया में इंसान एक ही छत के नीचे रहते हुए भी आत्मीयता और सद्भावना से दूर हो गया है। इंटरनेट की अंधी दौड़ में आपसी रिश्ते पीछे छूटते जा रहे हैं। मुनि श्री ने एक युवक के उदाहरण से बताया कि लोग बिना गंतव्य के दौड़ रहे हैं, केवल गति शेष रह गई है। उन्होंने कहा कि भौतिक संसाधन और तकनीक तो बढ़ गए, लेकिन संवेदनाएं कमजोर पड़ गई हैं। आज लोग बाहरी सुंदरता पर ध्यान दे रहे हैं, पर आत्मिक विकास खो गया है। सोशल मीडिया ने निजता छीन ली है, और वास्तविक संबंधों को खत्म कर दिया है। हर व्यक्ति दिशाहीन, अस्थिर और तनावग्रस्त है। मुनि श्री ने भावनायोग को अपनाने की सलाह दी, ताकि व्यक्ति अंदर से मजबूत बन सके। 15 से 22 अगस्त तक सामायिक विषयों पर प्रवचन माला होगी, जिसमें सभी को भाग लेना चाहिए।

Next Post

हाइवे पर अज्ञात वाहन ने कुचला, पत्नी की मौत, पति घायल

Thu Aug 7 , 2025
जबलपुर: सिहोरा थाना अंतर्गत धनगवॉ पुलिया एनएच 30 में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार रही कि हादसे में पत्नी की मौत हो गई जबकि पति घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।पुलिस के मुताबिक सुरेश नामदेव 52 […]

You May Like