ईडी ने गोवा आग दुर्घटना मामले में बिर्च रोमियो लेन के मालिकों के ठिकानों पर मारा छापा

नयी दिल्ली, 23 जनवरी (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गोवा में एक क्लब में आग लगने की घटना के मामले में ‘बिर्च बाय रोमियो लेन’ के मालिकों, लूथरा भाइयों और अजय गुप्ता के घरों और कार्यालयों पर छापे मारे हैं। ये छापे गोवा में गत वर्ष छह दिसंबर को हुई दुखद अग्नि दुर्घटना के बाद क्लब के अवैध कामकाज और इसके प्रमोटरों की भूमिका से जुड़े धन शोधन एंगल की जांच के लिए मारे जा रहे हैं। आग लगने की इस घटना में 25 लोगों की जान चली गयी थी।
ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली और गोवा में नौ जगहों पर तलाशी ली जा रही है। इनमें आउट्राम लेन (किंग्सवे कैंप), गुरुग्राम में तत्वम विला, साथ ही गोवा में पूर्व सरपंच रोशन रेडकर और पंचायत सचिव रघुवीर बागकर के ठिकाने शामिल हैं। उन पर अवैध ट्रेड लाइसेंस और अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी करने में मदद करने का आरोप है। इसके अलावा ईडी की टीमें सुरिंदर कुमार खोसला के ठिकाने पर भी मौजूद हैं, ताकि उस खजान भूमि (नमक की ज़मीन) के अवैध परिवर्तन से जुड़े धनशोधन पहलू की जांच की जा सके। इस पर बिर्च बाय रोमियो लेन स्थित था।

Next Post

अहमदाबाद विमान हादसे में अमेरिकी एजेंसी का चौंकाने वाला खुलासा; क्रैश हुए बोइंग 787 में 11 साल से थीं गंभीर तकनीकी खामियां

Fri Jan 23 , 2026
अहमदाबाद | 12 जून 2025 को अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया के विमान हादसे को लेकर एक अमेरिकी एविएशन सेफ्टी ग्रुप (FAS) ने सनसनीखेज रिपोर्ट पेश की है। फाउंडेशन फॉर एविएशन सेफ्टी ने अमेरिकी सीनेट को सौंपी अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि जो बोइंग 787 विमान क्रैश हुआ […]

You May Like