भोपाल सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन पॉलिसी 2025: 3 महीने में 75 हजार घरों तक पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस

भोपाल: इन दिनों शहर में पाइप लाइन के माध्यम से घर घर गैस पहुंचाने पर कार्य किया जा रहा है. जिसके लिए विगत तीन वर्षों से पाईप लाइन बिछाई जा रही है. वर्तमान में रसोई गैस की समस्या शहरी और ग्रामीण क्षेत्रोंमें सामने आई है जहां पर उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है. वहीं बुकिंग भी नहीं हो रही है. इन सब समस्या से जनता को राहत दिलाये जाने के लिए गैस पाईप लाइन बिछाने वाली कंपनी को जल्द से जल्द कार्य कर कनेक्शन दिए जाने के निर्देश संभागायुक्त संजीव सिंह ने दिए.

संजीव सिंह ने बैठक में कहा कि जिले में थिंक गैस की ओर से दिए जा रहे पीएनजी कनेक्शन का काम तेजी से किए जाए. जिन कॉलोनियों तक पाइपलाइन पहुंच गई है, उनमें आने वाले घरों में अनिवार्य रूप से पीएनजी कनेक्शन दिया जाए. यदि कोई कनेक्शन न ले तो 90 दिन बाद उनका एलपीजी कनेक्शन बंद कर दिया जाए. अभी शहर में करीब 25 हजार पीएनजी के घरेलू कनेक्शन हैं. आगामी 3 महीनों में यह आकड़ा 75 हजार किया जाए. कनेक्शन के लिए तत्काल अनुमतियां दी जाएं. इस कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए.
सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन पॉलिसी 2025 के तहत
संभागयुक्त सिंह ने निर्देश दिए कि खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा जारी सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन पॉलिसी 2025 के तहत भोपाल जिले में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के तहत घरेलू उपयोग के लिए औद्योगिक और वाणिज्यिक इकाइयों में पाइप लाइन के माध्यम से नैचुरल गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने एवं पीएनजी स्टेशन के माध्यम से वाहनों में ईंधन के रूप में पीएनजी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बुनियादी ढांचा मजबूत करें.
24 घंटे में अनुमति जारी की जाए
संभागायुक्त ने कहा कि सभी आवश्यक अनुमति कलेक्टर के माध्यम से सिंगल विंडो सिस्टम सीजीडी पोर्टल बनाया गया है. पोर्टल पर सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को सभी विभागों की अनुमतियां आवश्यक दस्तावेज के साथ अप्लाई करने पर 24 घंटे में अनुमति जारी की जाए.
42 हजार घरों मिल सकते हैं जल्द कलेक्शन
बैठक में बताया कि 8 हजार घरों में घरेलू कनेक्शन के माध्यम से प्राकृतिक गैस आपूर्ति की जा रही है इसके साथ ही 42 हजार ऐसे घर हैं जो तत्काल प्रभाव से आवेदन करने पर आवश्यक पीएनजी कनेक्शन का इंस्टालेशन कर पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध कराया जा सकता है. जिनके घरों के आसपास पीएनजी गैस लाइन है वह सभी इसका लाभ ले सकते हैं. और एलपीजी गैस डिस्ट्रीब्यूशन में आ रहीं दिक्कतों से बच सकते हैं

Next Post

ग्वालियर चंबल में 9 अप्रैल तक आंधी-बारिश का दौर, एक और सिस्टम हो रहा एक्टिव, जिलों में अलर्ट

Tue Apr 7 , 2026
ग्वालियर: ग्वालियर चंबल में 9 अप्रैल तक आंधी, बारिश और गरज-चमक का दौर रहेगा। आज 7 अप्रैल से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रीय हो रहा है। इस दौरान कई जिलों में 50-60 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। बदले मौसम ने गर्मी से निजात तो दी पर फसलों […]

You May Like

मनोरंजन