
टीकमगढ़। कारी जंगल क्षेत्र में अवैध रूप से कच्ची सड़क बनाने का मामला सामने आया है। बीट क्रमांक 2 में जेसीबी मशीन का इस्तेमाल कर सड़क का निर्माण किया गया है। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत दर्ज कराई है।
स्थानीय निवासी सुरेश रैकवार ने बताया कि वन विभाग की जमीन पर अवैध तरीके से मुरम की सड़क बनाई गई है। उन्होंने इस संबंध में वन विभाग के अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
इस मामले में बीट प्रभारी जुगल किशोर नामदेव का कहना है कि सड़क वन भूमि से लगभग 20 फीट दूर बनाई गई है। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि सड़क का निर्माण किसने कराया है। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को इस बारे में जानकारी होने की बात कही कारी जंगल क्षेत्र में कच्ची सड़क निर्माण के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई है। उन्होंने बताया कि यह जंगल क्षेत्र वन विभाग के अधिकार क्षेत्र में आता है।
