एक ही दिन में दर्ज हुई पांच एफआईआर,इंदौर में नाबालिगों के लापता होने की बढ़ी घटनाएं

इंदौर. शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से नाबालिग बच्चों के लापता होने के मामलों में अचानक बढ़ोतरी दर्ज की गई है. शहर के एरोड्रम, गांधी नगर, खजराना और बाणगंगा थानों में पांच अलग-अलग मामलों में नाबालिग लड़के-लड़कियों को बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज की गई.

थाना एरोड्रम क्षेत्र के वंदना नगर में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी को अज्ञात व्यक्ति अपने साथ ले गया. वहीं गांधी नगर थाना क्षेत्र के ग्राम पालाखेड़ी से 17 वर्षीय किशोरी को रात में बहला-फुसलाकर भगाया गया. इसी तरह खजराना थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग नातिन के लापता होने पर परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है. जबकि बाणगंगा क्षेत्र से दो किशोर—16 वर्षीय लक्की और 13 वर्षीय विकास—को अज्ञात व्यक्ति अपने साथ ले गया. सभी मामलों में पुलिस ने धारा प्रकरण दर्ज कर बच्चों की तलाश शुरू कर दी है.

Next Post

दिवंगत स्वच्छता कर्मी के परिजनों को 8 लाख की सहायता, आरोपी का अवैध मकान गिराया 

Thu Oct 16 , 2025
खुरई। पूर्व गृहमंत्री एवं विधायक भूपेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में नगर पालिका खुरई की विशेष बैठक आयोजित हुई। बैठक में दिवंगत स्वच्छता कर्मी दीपक वाल्मीकि के परिजनों को त्वरित सहायता स्वरूप आठ लाख रुपये प्रदान किए गए। साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से अतिरिक्त सहायता स्वीकृत कराने का आश्वासन […]

You May Like